भागलपुर, मई 7 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के इमामनगर में अपनी जमीन से एक पेड़ को हटाने के विवाद में हुई मारपीट में सुग्रीव कुमार नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां सर में एवं शरीर में गंभीर जख्म के कारण डॉक्टरों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...