खगडि़या, जुलाई 13 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के करना गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट में महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में करना गांव निवासी मनोज कुमार, सनी कुमार, मुखिलाल सिंह की पत्नी प्रेमलता देवी, शंभू कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, वंदना कुमारी व मंकेशर कुमार शामिल हैं। बताया जाता है की दो पक्षों के बीच पूर्व से जमीन विवाद चला रहा है। शुक्रवार को एक पक्ष उसी जमीन पर ट्रैक्टर ले जा रहा था। इसी बीच दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमे की महिला सहित सात व्यक्ति घायल हो गया । इधर स्थानीय लोगो के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। इधर डॉ राजीव रंजन ने बताया की सभी घायलों का प्राथमिक उपचार बाद तीन की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.