देवघर, फरवरी 28 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया चौक पर अज्ञात युवकों द्वारा दो युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में रांगा मोड़ निवासी सरोज कुमार ने बताया कि वे अपने भाई कृष्ण कुमार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान बरमसिया चौक के समीप एक वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वाहन में सवार चार अज्ञात युवक नीचे उतर आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट में कृष्ण कुमार और सरोज कुमार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन-ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.