समस्तीपुर, मार्च 6 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी की पहचान चकमेहसी गांव के मो छोटू एवं बिरसिंहपुर गांव के शोभा देवी के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने दोनों को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...