औरंगाबाद, जनवरी 2 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार गांव में हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष से घायल शहंशाह आलम का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। शहंशाह आलम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया। इस संबंध में मो. सरफराज आलम द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उनका पुत्र शहंशाह आलम पिकनिक पार्टी में शामिल था, उसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दो आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल ...