मारपीट की घटना में तीन लोग घायल
जहानाबाद, अप्रैल 28 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दो अलग-अलग जगह पर मारपीट घटना हुई है, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। एक घटना शोभन बिगहा गांव की है जहां मारपीट घटना में मुकेश चौहान और विमलेश चौहान घायल हो गए। दूसरी घटना बाला बिगहा की है जहां मारपीट की घटना में उषा देवी घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। मखदुमपुर से संतोष कुमार मनमोहन की रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.