मारपीट की घटना में तीन बहनों पर मुकदमा
बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती। कलवारी पुलिस ने महिलाओं के बीच मारपीट की घटना में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भोयर बलुहा निवासी राधिका देवी पत्नी हरीराम गौड़ ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि विपक्षी सीमा ने उन्हें शनिवार को अपशब्द कहा। मना करने पर सीमा के साथ उसकी बहनों ने मिलकर उन्हें मारापीटा। यह देख उनकी बेटी मोनी व बहू रीना बीच-बचाव करने के लिए आई तो उन्हें मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित सीमा और उसकी दो बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पति समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला को पीटा, छह पर केस यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद में महिला की पिटाई, तीन पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.