गढ़वा, मई 5 -- गढ़वा। रमना थाना क्षेत्र के मड़वानिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मड़वनिया गांव निवासी बच्चन देव यादव का 45 वर्षीय पुत्र राजेंद्र यादव, शिवपूजन यादव का 42 वर्षीय पुत्र संजय यादव, बहन डंडई थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव निवासी ध्यान यादव की पत्नी सुरुज देवी शामिल हैं। घटना के संबंध में राजेंद्र यादव ने बताया कि गांव के रामाशीष यादव के द्वारा सड़क से सटी चहारदीवारी लगा दी गई है। उसके बगल में ही चार पहिया वाहन और मवेशियों को बांध दिया जाता है। गांव में सुरेंद्र यादव की बेटी की बारात आनी था। उसे लेकर रामाशीष यादव को चार पहिया वाहन को हटाने के लिए कहा गया। उसी बात को लेकर रामाशीष यादव, मुनी लाल यादव, संतोष यादव, नंदलाल यादव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.