मधेपुरा, मार्च 27 -- कुमारखंड। कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन खुर्द पंचायत स्थित यदुआपट्टी वार्ड चार में गुरुवार को दोपहर तीन बजे दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई । जिसमें दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए । सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया गया कि मो यासीन और मो आलम के बीच फूस का टट्टी लगाने को लेकर मारपीट की घटना हुई। घायल मो यासीन का पुत्र मो वसीम ने बताया कि मेरे घर के बगल में मो आलम, मो इकराम मो इरफान अन्य लोग घर के टट्टी में सटा अपना टट्टी लगा रहा था। मेरी चाची रौशन खातून बोली थोड़ा हटाकर लगाइए। यह कहते ही उक्त सभी लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में रौशन खातून, शहनाज खातून, मो यासीन घायल हो गया।जबकि दूसरे पक्ष के सजदा खातून घायल हो गई। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.