मारपीट की घटना में चार लोगों पर केस दर्ज
रायबरेली, जून 12 -- सलोन। कस्बे के ऊंचाहार रोड निवासी अवधेश कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद कौशल से किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। मामले में लड़के की मां ऊषा देवी पत्नी रामेश्वर प्रसाद कौशल ने पुलिस को तहरीर देकर कस्बा के विशाल टॉकीज के निकट के निवासी गोपाल कौशल पुत्र सत्यप्रकाश कौशल, मुकुल कौशल पुत्र दिलीप कौशल, तरुण पुत्र दिलीप कौशल के साथ जय अग्रहरि पुत्र संतोष अग्रहरी निवासी माता मेडुली समेत चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस मिली तहरीर के आधार पर आरोपी लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.