जहानाबाद, जनवरी 21 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाना क्षेत्र के बगवार और नज़रूबिघा गांव के दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने बताया कि एक पक्ष से मोहम्मद दानिश, अनस मोजिब को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से राहुल कुमार एवं दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व बच्चों के खेल-खेल में दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुई थी जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तर कर जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.