साहिबगंज, मई 29 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मनसिंघा गांव में शुक्रवार को पड़ोसी के साथ साफ-सफाई को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शाहजहां शेख (40), फैनाज खातून (9),नूजार बीवी (35) व अंबर शेख (20) घायल हुआ है। परिजनों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टर कुमार सौरभ ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में फैजान खातून को रेफर कर दिया । पुलिस अस्पताल पहुंचकर छानबीन की। यह भी पढ़ें- मारपीट में बच्ची घायल यह भी पढ़ें- मारपीट में दो महिला घायल ,इलाज यह भी पढ़ें- राजमहल: दो पक्षों में मारपीट में घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...