समस्तीपुर, फरवरी 26 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत साखमोहन में गुरुवार को हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से जख्मी को सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। आन ड्यूटी चिकित्सक सरफराज आलम और तुषांत ने बताया कि जख्मी गांव के ही अशोक दास की पुत्री पार्वती कुमारी, निशा कुमारी, पत्नी चंद्रमणि देवी और शंकर दास की पत्नी कृष्णा देवी हैं। वहीं दूसरी तरफ शाहपुर पुल के निकट सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध जख्मी हो गए। डायल 112 पुलिस टीम की मदद से उन्हें सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जख्मी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी साखमोहन निवासी बिजली तांती बताए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.