गढ़वा, मई 31 -- रंका। रमकंडा थाना क्षेत्र के टोला कोहुआ लेवाड़ टोला में जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति सत्यनारायण यादव की रविवार को रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गई। थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि शुक्रवार को आपसी जमीन विवाद को लेकर गोतीया में मारपीट की घटना हुई थी। उसमें सत्यनारायण यादव और अन्य घायल हो गए थे। सत्यनारायण का सदर अस्पताल इलाज कराने के बाद रिम्स रेफर किया गया था। जहां इलाके दौरान उनकी मौत हो गई। इधर शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- रंका में भूमि विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...