गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा। डंडा थानांतर्गत गढ़ौता गांव निवासी साजन कुमार चौधरी मारपीट की घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में साजन ने आरोप लगाया कि उसकी शादी 2023 में मेराल थाना क्षेत्र के हरादाग गांव निवासी उर्मिला देवी की पुत्री शोभा देवी के साथ हुई थी। उसके बाद 2025 में दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। साजन अपने ससुराल में पत्नी की विदाई कराने गया तो ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर भगा दिया था। उसके बाद वह मध्यस्थता केंद्र में विदाई के लिए केस किया था। शुक्रवार को वह गढ़वा न्यायालय में तारीख पर गया हुआ था। उसी दौरान न्यायालय से बाहर निकालने के बाद उसका चचेरा ससुर दशरथ चौधरी, उसकी सास उर्मिला देवी, पत्नी शोभा देवी सहित अन्य ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.