गिरडीह, अप्रैल 30 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी अंतर्गत धोबिसिंगा निवासी बिनोद कुमार दास ने थाना में आवेदन देकर मारपीट, गाली-गलौज और लूटपाट का गंभीर आरोप लगाया है। आवेदन देने के चार दिन बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर बैठक कर आक्रोश जताया गया है। बिनोद ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया कि 25 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे वह गादी डीलर नकुल राय घर से राशन लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में राहुल राय, उसकी मां और बाजो राय ने अचानक लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके हाथ में दांत काट लिया और जेब से पैसे निकाल लिए। गले से चेन छीन ली तथा राशन लदा अपाची बाइक भी छीनकर ले गए। साथ ही जातिसूचक गाली-गलौज भी की गई। बिनोद कुमार दास ने बताया कि शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब उन...