मारपीट की घटनाओं में पांच घायल, छह पर मुकदमा
रायबरेली, मई 23 -- अमावां संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। एक मामले में दलित परिवार के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना का विवरण पहली घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के लहुरिया कोड़रस खुर्द मजरे चक दादर गांव की है। गांव निवासी गोविंद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 21 मई की रात करीब आठ बजे गांव के ही पप्पू, चंद्रमणि, शिवा, दुर्गेश, गीता देवी, अजय तथा छह अज्ञात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि दबंगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट में गोविंद, उसकी पत्नी सोना और पिता मैकू घायल हो गए। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.