मारपीट की घटनाओं में किशोरी समेत दो घायल
गोंडा, मई 26 -- खरगूपुर। मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में एक किशोरी व एक महिला घायल हो गई। प्रभारी निरीक्षक गोविंद प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने चार महिलाओं सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। खरगूपुर इमिलिया के रामलाल पुरवा निवासी साबरीन (16) पुत्री राहत हुसन को मामूली विवाद में पड़ोसी नसीम की पत्नी, अकरम की पत्नी और ननके की पत्नी ने डंडे और लात-मुक्का से मारा पीटा। वही सुसगंवा के गंजन पुरवा निवासी बिट्टा देवी पत्नी रमेश सोनकर की मामूली कहासुनी के बाद अमरेश सोनकर पुत्र राम अचल और उनकी पत्नी चिनका ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.