रामनगर, मार्च 8 -- रामनगर। मारपीट के एक मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके घर से तलवार बरामद की है। रविवार को कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि गुरमीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी ग्राम कंदला ने कुछ दिन पहले तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम कंदला के ही अर्जुन पुत्र गुरदास सिंह, सुमित्रो कौर पत्नी गुरदास सिंह निवासी कंदला पीरूमदारा, रोहित गुज्जर, रितेश और हिमांशु ने एक राय होकर उनके साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने आरोपी सुमित्रो कौर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कंदला से जंगल जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसकी निशानदेही पर घर से एक तलवार भी बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.