बिहारशरीफ, मार्च 5 -- मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 18 लोग घायल गंभीर स्थिति में तीन लोगों को किया गया पावापुरी रेफर फरपर, चेवाड़ा बाजार व धर्मपुर गांव में हुईं घटनाएं फोटो 05 शेखपुरा 02 - शेखपुरा सदर अस्पताल में इलाजरत घायल लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली पर्व में मारपीट की अलग - अलग घटनाओं में 18 लोग घायल हो गये। घायलों में तीन की हालत गंभीर रहने पर पावापुरी रेफर किया गया है। रुपये की लेन - देन को लेकर फरपर गांव में हुई मारपीट में एक पक्ष से सात तो दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण चौहान और प्रहलाद चौहान को इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में घायलों के बयान पर एक दूसरे के खिलाफ अरियरी थाना में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं, चेवाड़ा बाजार में हुई मारपीट में सुनील कुमार घायल हो गया है।...