सहारनपुर, मार्च 5 -- देवबंद। होली के हुड़दंग के बीच बुधवार को कई गांवों में मामुली रुप से मारपीट की घटनाएं हुई। जिसमें एक महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से घर भेज दिया गया। हालांकि गुरुवार को घटनाओं को लेकर तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। बाबूपुर नगली गांव में होली मना रहे मेनपाल पक्ष के लोगों की की पड़ोसियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मेनपाल का आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी एकत्र होकर उसके घर में घुस आए और अभद्रता कर मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। बीच बचाव को आई पत्नी ममता पुत्र विक्की भी मारपीट में घायल हो गए। वहीं, गोपाली गांव में दो पक्षों में झगड़े में ओमपाल, सचिन व मेनपाल घायल हो गए। उधर, घ्याना गांव में होली के जश्र के दौरान हुई कहासुनी के बाद हुए कुछ लोगों ने सचिन को मारपीट कर घायल कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.