बाराबंकी, मई 1 -- बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट और विवाद की कई घटनाओं में महिलाओं, पुरुषों और एक बालिका सहित कई लोग घायल हो गए। सभी मामलों में पीड़ित पक्ष ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम पूरे बस्ती मजरे नकटा सेहरिया में रास्ते में तार लगाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रोहित, दीपक, संदीप साहू समेत अन्य लोगों ने एक राय होकर जगतराम और उनके भाई परशुराम को लाठी-डंडों व लोहे की पाइप से पीट दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले सीएचसी कोठी और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम गौरा चौकी में महिला कुलसुम ने आरोप लगाया कि बकाया पैसा मांगने पर वजीर और उसकी पत्नी समा ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बचाव करने आई उसकी जेठानी स...