मारपीट का वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस का ऐक्शन, हिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर दिल्ली के डीडीयू मार्ग पर छात्रों के साथ मारपीट करने और महिलाओं को धक्का देने व मारने का आरोप है। चारों गिरफ्तार लोग खुद को दक्षिणपंथी संगठन हिंदू रक्षा दल का सदस्य बताते हैं। इन लोगों की गिरफ्तारी घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद हुई। वीडियो में उन्हें कमला मार्केट थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले डीडीयू मार्ग के एक हिस्से पर युवा छात्रों के साथ मारपीट करते और महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए देखा जा सकता है। फुटेज में घटना के समय मौके पर एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है। यह मारपीट तब हुई जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ़ 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.