मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा शुरू
सासाराम, सितम्बर 11 -- कोचस, एक संवाददाता। शिक्षकों के अमर्यादित आचरण के मामले इन दिनों सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे मामलों से शिक्षक समाज की छवि और सम्मान पर सवाल उठने लगे हैं। कभी शिक्षक को समाज में आदर्श और बच्चों का प्रेरणास्रोत माना जाता था, लेकिन कुछ घटनाओं ने इस पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। हाल में नोखा क्षेत्र के चनका विद्यालय से जुड़ा एक मामला चर्चा में है।
शिक्षकों का व्यवहार वायरल वीडियो में दो शिक्षिकाओं द्वारा एक शिक्षक के साथ विद्यालय परिसर में मारपीट करते हुए दिखाया गया है। घटना के दौरान छात्र-छात्राओं के मौजूद रहने की बात भी सामने आई है। विद्यालय में इस तरह की घटना का बच्चों के मनोविज्ञान पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चे शिक्षकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.