कानपुर, फरवरी 25 -- कर्रही रोड बंबा मोड़ पर संचालित अवैध स्टैंड में मंगलवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। बुधवार को पुलिस ने तिराहे के पास संचालित शराब ठेके के बाहर से जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ा और कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। बीते मंगलवार की रात किराए के विवाद पर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों से लोग जमा हो गए। इसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसका वीडियो वायरल हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...