बगहा, फरवरी 26 -- नौतन। थाना क्षेत्र के एक गांव से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया गया है। इस बावत खड्डा कुजलही के शेख़ नन्हे ने पुलिस को बताया कि वें एक किसान हैं । बुधवार को सुदामा नगर गांव से खेती करने के लिए अठाईस सौ रुपए में एक बछड़ा खरीद कर ला रहे थे। जों पांडेय टोला मल्लाह टोली के पश्चिम सड़क पर पांडेय टोला गांव के विकास दूबे और राजकुमार खरवार मारपीट करने लगे तथा उनका बछड़ा और दो हजार रुपए छीन लिये और जान से मारने की धमकी दिए हैं।वहीं विडीयो में देखा जा रहा है कि एक युवक को दो युवक पकड़ कर बुरी तरह से सड़क पर पिटाई कर रहें हैं। वहीं विडीयो को हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है।इधर आवेदन आलोक में पुलिस मामले की जांच पड़ताल जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...