बागपत, फरवरी 10 -- दाहा। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन सदस्यों के बीच चल रहे विवाद में एक सदस्य ने मारपीट का आरोप लगाते हुए दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। बड़ौत थाना क्षेत्र के बिजरौल गांव निवासी बिजेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह ने दोघट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बिजरौल निवासी नरेंद्र ने सचिव पद पर रहते हुए गबन किया, जिस कारण सभी लोग मिलकर उसे एसोसिएशन से निकालना चाह रहे थे। पांच फरवरी को बिजेंद्र जब धनौरा से भड़ल आ रहा था, तो उसकी बाइक को एक कार ने ओवरटेक किया। जिसमें से नरेंद्र व उसके साथ तीन अज्ञात साथियों के साथ कार से उतरे और उसके साथ मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.