बरेली, अप्रैल 25 -- फरीदपुर, संवाददाता। भुता थाना क्षेत्र के ग्राम सिसैया में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारी गंगा शरण को गंदे नाले की सफाई के दौरान गांव के दो व्यक्तियों ने पीटा। इस घटना के बाद 23 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने से सफाई कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई।कार्रवाई में देरी के विरोध में शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ बरेली के आह्वान पर सैकड़ों सफाई कर्मचारी भुता थाने पहुंच गए। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मी से मारपीट पर भड़के साथी, कोतवाली का घेराव इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों ...