मारपीट का बदला लेने के लिए बस्ते में तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा छात्र, क्लास में साथी पर चला दी गोली
मुजफ्फरनगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानसठ रोड स्थित एक इंटर कॉलेज के एक छात्र ने दुस्साहसिक कदम उठाया। तीन दिन पहले हुई मारपीट का बदला लेने के लिए छात्र बैग में तमंचा लेकर कॉलेज पहुंचा। क्लास रूम में पहुंचकर वहां पढ़ाई कर रहे अपने साथी छात्र पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली मिस हो गई और छात्र बाल-बाल बच गया। अचानक हुई घटना से क्लास रूम में भगदड़ मच गई। क्लास से बाहर आए छात्रों ने शोर मचाया तो प्रधानाचार्य ने आरोपी छात्र को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर आरोपी छात्र ने प्रधानाचार्य पर भी तमंचा तान दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र के अलावा दूसरे छात्र को भी हिरासत में लिया है। प्रधानाचार्य की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। कुन्द-कुन्द जैन इंटर कॉलेज में गुरुवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.