गुड़गांव, जून 9 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पुराने झगड़े और मारपीट का बदला लेने के लिए एक शख्स ने अपने ही साथी का अपहरण कर उसे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में बंधक बना लिया।

पुलिस की कार्रवाई गुरुग्राम की राजेंद्र पार्क थाना पुलिस ने पीड़ित को यूपी से सकुशल छुड़ा लिया है और इस वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पांच जून को एक महिला ने अपने पति चंदन पाण्डेय की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने छह जून की रात को चंदन को यूपी के बुलंदशहर से बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचानप 26 वर्षीय अभिलाष, 37 वर्षीय हैप्पी, 34 वर्षीय टोनी तीनों निवासी जहाजगढ़, गुरुग्राम और 42 वर्षीय सत्येंद्र निवासी बुलंदशहर, यूपी को गिरफ्तार किया।

आरोपियों का नशे की लत पूछताछ में खुलासा हुआ कि पीड़ित और चा...