बगहा, जुलाई 18 -- नरकटियागंज। शिकारपुर पुलिस ने सीतापुर बलुआ गांव में शुक्रवार की रात्रि में छापेमारी कर अपहरण व मारपीट के आरोपित अजय यादव उर्फ राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि विगत अक्टूबर 2025 में नंदपुर ढाला के समीप स्थित बीनू सर्जिकेयर अस्पताल में एक महिला की मौत में जयप्रकाश गुप्ता व मनोज कुमार मिश्रा का मृतक के परिजनों ने अपहरण कर पिटाई की थी। मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें अजय यादव फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...