भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर। बायपास थाना क्षेत्र के रहने वाले छोटन मंडल ने गुरुवार को एसपी सिटी से मिलकर शिकायत की। उसने बताया कि खेत से आलू उखाड़ने का विरोध करने पर गुड्डू नाम के व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की थी। उसी को लेकर केस दर्ज कराया गया था। अब आरोपी केस उठाने की धमकी दे रहा है। उसने बताया कि ऐसे माहौल में वह डरा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...