कोडरमा, अप्रैल 22 -- कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के बिच्छीपहरी निवासी द्रोपदी देवी, पति हरिलाल पंडित ने कोडरमा थाना में आवेदन देकर मारपीट कर जान मारने की नीयत से दरवाजा तोड़कर क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरे घर में 20 अप्रैल को संध्या सात बजे रामचंद्र पंडित पिता स्व. खेदन पंडित, मनोज पंडित, मित्रदेव पंडित, मोती पंडित, महेश पंडित सभी के पिता रामचंद्र पंडित समेत एक दर्जन लोगों ने घर पर हमला कर मारपीट किया और वहीं उन्होंने कहा कि उसपर जादू-टोना कर एक व्यक्ति की मौत का आरोप लगा रहें हैं। इस मामले में फिलहाल कोडरमा थाना में मामला दर्ज नही हुआ है। यह भी पढ़ें- मारपीट को लेकर मामला दर्ज थाना प्रभारी विकास पासवान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.