मारपीट का आरोपी व शराब धंधेबाज धराए
समस्तीपुर, मई 19 -- उजियारपुर। उजियारपुर व अंगारघाट थाना की पुलिस ने अलग अलग गांव में छापेमारी कर मारपीट के आरोपी समेत शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस दौरान 25 बोतल विदेशी शराब भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में विद्यापतिनगर थाना के विद्यापति गांव से अनिल गिरी का पुत्र गोबिंद कुमार गिरी उर्फ कोको गिरी व अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता काली स्थान निवासी शम्भू सहनी का पुत्र अमरजीत सहनी शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उजियारपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पचपैका गांव में विगत वर्ष 25 में एक मारपीट की घटना में पिस्तौल का प्रदर्शन करने के आरोप में फरार चल रहे विद्यापतिनगर निवासी कोको गिरी को गिरफ्तार किया है। जबकि अंगारघाट थाना की पुलिस ने चैता निवासी अमरजीत सहनी को एक गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर में छापेमारी कर 25 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.