मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारपीट के मामले में छह साल से फरार आरोपित अजीत तिवारी उर्फ मुन्नू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर थाने की पुलिस ने शनिवार रात खबड़ा में छापेमारी कर उसे पकड़ा। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया कि मामले को लेकर खबड़ा के विनय तिवारी ने छह अप्रैल 2020 में सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। अजीत और अरुण तिवारी समेत अन्य को आरोपित करते हुए घर में घुसकर मारपीट और छिनतई का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- दस साल का फरार आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...