मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
गंगापार, जुलाई 8 -- लक्ष्मी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र दो जुलाई की शाम करीब नौ बजे अपने रिश्तेदार के घर आदमपुर स्थित निर्माणाधीन मकान पर गया था। इसी दौरान रिश्तेदार सुरेंद्र सरोज उर्फ बब्बर ने किसी बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट में उसके पुत्र को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचीं तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया। इसके बाद घायल युवक का उपचार कराया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.