मारपीट का आरोप, एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
गंगापार, जून 7 -- तहसील क्षेत्र के बबुरा नटका बसही गांव की निवासी केशा देवी ने तहसील दिवस में शिकायत कर पड़ोसियों पर मकान निर्माण में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और सामान उठा ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में गांव के कुछ लोगों पर निर्माणाधीन दीवार और पिलर गिराने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने फावड़ा, साइकिल और गैस सिलेंडर उठा ले जाने की भी शिकायत की है। मामले की पूर्व में भी शिकायत की गई थी, जिस पर राजस्व विभाग ने जांच रिपोर्ट दी थी। उपजिलाधिकारी करछना तपन मिश्रा ने थाना प्रभारी करछना को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.