मुंगेर, जनवरी 20 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। नया रामनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथ सिंह टोला, पाटम में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पवन बिंद, पिता बिंशु बिंद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मुंगेर जेल भेज दिया है। नया रामनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि, थाना क्षेत्र के रघुनाथ सिंह टोला, पाटम गांव में करीब तीन माह पूर्व दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में कई लोग जख्मी हो गए थे। मामले को लेकर पवन बिंद, सावन बिंद, राहुल कुमार और रमन बिंद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही सभी नामजद आरोपी फरार चल रहे थे। इसी क्रम में थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि, पवन बिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.