मारपीट कांड का नामजद आरोपित गिरफ्तार
मधुबनी, मई 20 -- हरलाखी।थाना पुलिस ने पूर्व के मारपीट कांड के एक फरार नामजद आरोपित को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान सोठगांव निवासी मो दिल मोहम्मद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक करीब तीन माह पूर्व सोठगांव निवासी रुकसाना खातून की बकरी गांव के ही रहाना खातून के आम का सूखा पत्ता खा लिया था। इसी बाद को लेकर करीब आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में पीड़ित ने थाना में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के बाद से ही उक्त आरोपित पुलिस की नजर से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.