मिर्जापुर, जनवरी 8 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी बबुंदर कोल ने बुधवार को गांव निवासी तीन लोगों पर मारपीट कर 39 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोप है कि पिता का केसीसी ऋण जमा करने के लिए 39 हजार रुपये लेकर ड्रमंडगंज स्थित इंडियन बैंक की शाखा पर जा रहा था। जैसे ही कविराज आश्रम के पास पहुंचा। वहां पहले से मौजूद गांव निवासी तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल रोक लिए। तीनों गले की रुमाल खींचकर मारने पीटने लगे। पिटाई के दौरान 39 हजार रुपये भी छीन लिए। मोटरसाइकिल पर पत्थर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिए। तीनों जान से मारने की धमकी दी और सूचना पर पहुंचे छोटे भाई सुनील को भी मारपीट कर घायल कर दिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.