मारपीट कर 25 हजार छिनतई मामले में आरोपी गिरफ्तार
अररिया, मई 12 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा के सुकेला मोड़ के समीप गत दिनों एक युवक के साथ मारपीट कर 25 हजार छीन लेने के मामले में कार्रवाई करते हुए भरगामा पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार परसा हाट निवासी शुभम कुमार मेहता गत दिनों भरगामा से पूजा सामग्री खरीदकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सुकेला मोड़ के पास रामपुर आदि वार्ड संख्या 6 निवासी सुरेश शर्मा के पुत्र विजय शर्मा ने उसे घेर लिया। आरोप है कि विजय शर्मा ने शुभम के साथ मारपीट की और उसके पास मौजूद 25 हजार छीनकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- मारपीट कर 25 हजार छिनतई मामले में आरोपी गिरफ्तार घटना के बाद पीड़ित द्वारा मामले की सूचना भरगामा थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.