गिरडीह, मार्च 26 -- बगोदर, प्रतिनिधि। डिजिटल युग में डिजिटल तरीके से अपराध की एक घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल सरिया के एक युवक के साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा मारपीट की गई और फिर जबरन फोन के माध्यम से बैंक एकाउंट में 24 हजार रुपए ट्रांसफर कराया गया। घटना के बाद भुक्तभोगी युवक बगोदर थाना पहुंचा एवं पुलिस से मामले की शिकायत की है। सरिया थाना क्षेत्र के अमनारी के युवक नीरज कुमार ने पत्रकारों को बताया कि असामाजिक तत्वों ने पहले मारपीट की और फिर जबरन 24 हजार रुपए अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा लिया। उन्होंने बताया कि वह कुछ काम से बगोदर के हरिहरधाम के पास बुधवार को आया हुआ था, जहां चार-पांच युवकों ने उसके साथ मारपीट कर फोन पे के माध्यम से 24 हजार रुपए अपने एकाउंट में जबरन ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि उसमें से एक ...