मारपीट कर 20 हजार छिनतई की प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर, जून 25 -- राजापाकर, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी रविरंजन कुमार ने राजापाकर थाने में आवेदन देकर बेटे व भतीजे के साथ थाना रोड में हुई मारपीट की घटना और 20 हजार रुपए नगद छीन लेने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में रविरंजन कुमार ने बताया कि उनके पिता के श्राद्ध कर्म का समान लाने उनका बेटा व भतीजा बाजार गया था। इसी क्रम में थाना रोड में एक मिठाई दुकान के सामने बैकुंठपुर उत्तरी टोला के दो लड़कों ने बाइक व नगद की छिनतई की। इस दौरान बाइक की चाभी निकालकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। मारपीट के दौरान उन लोगों ने उनके बेटे की जेब से 20 हजार रुपए नगद निकाल लिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। - संतोष वर्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.