साहिबगंज, अप्रैल 6 -- साहिबगंज। शहर के गुल्ली भट्टा के दो युवक के साथ मारपीट व रुपये छिन लेने की घटना हुई। इस मामले में पीड़ित युवक ने थाना में शिकायत की है। घायल मोहम्मद आशिफ ने बताया कि हम दो युवक फेरी का सामान बेच वापस लौट रहे थे । तभी पहला पुल के पास कुछ लोग मारपीट करने लगे। इससे उसके मुंह से खून निकलने लगा। बताया कि मारपीट के दौरान उन लोगों ने 13 हजार रुपया उससे छीन कर फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.