खगडि़या, मार्च 11 -- बेलदौर । एक संवाददाता कैंजरी पंचायत के गवास विंदटोली निवासी दुलारचंद शर्मा ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर पिता व पुत्र को नामजद अभियुक्त बनाते हुए 10 दस हजार रुपये छीन लेने की शिकायत की है। घटना सोमवार को महिनाथनगर पंचायत के वार्ड नंबर चार भोला दास बासा की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक उसका पुत्र घटना के समय बाइक से भोलादास बासा अपने रिश्तेदार फुआ दीदी के यहां फलदान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल पर भोलादास बासा निवासी पिता सुलीत शर्मा एवं उसका पुत्र पिंटू शर्मा ने बाइक को रोक कर घटना को अंजाम दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.