मोतिहारी, फरवरी 2 -- मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र के बेलबनवा मोहल्ला में मारपीट कर शमी सिंह से 10 हजार रुपए छीन लिया गया। मामले में शमी सिंह ने गुल्ली मांझी, प्रेम मांझी, मनू मांझी, भानू मांझी सहित अन्य को आरोपित किया है। कहा है कि शनिवार को आरोपितों ने चाकू से उसपर प्रहार कर दिया। इस दौरान आरोपितों ने उसके पॉकेट से 10 हजार रुपए निकाल लिया। आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपित उसके किराएदार से बदशलूकी कर रहे थे। विरोध करने पर उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.