सीवान, जून 20 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के माघर बाइस कट्ठा गांव के नीरज मिश्रा की पत्नी पूजा मिश्रा के आवेदन पर गुरुवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें उसने अपने पति नीरज मिश्रा को जान से मारने की नीयत से मारपीट कर हाथ - पैर तोड़ देने का आरोप लगाया है। इस मामले में उसने गांव के ही 6 लोगों शत्रुघ्न मिश्रा, दिलीप मिश्रा, अजित मिश्रा, सुजीत मिश्रा, सोम मिश्रा व दिशु मिश्रा को आरोपित किया है। घटना 17 जून की है। घायल नीरज मिश्रा का इलाज सीवान में चल रहा है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पूजा मिश्रा ने पुराने विवाद को लेकर अपने पति नीरज मिश्रा के साथ मारपीट कर हाथ - पैर तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपित शत्रुघ्न मिश्रा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

हिंदी...