गुड़गांव, मार्च 12 -- गुरुग्राम। शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित बसंत होटल में झारखंड से काम की तलाश में आए एक 41 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सेक्टर-पांच थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर होटल के सफाई कर्मचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 11 मार्च को सूचना मिली थी कि बसंत होटल के एक कमरे में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक की पहचान 41 वर्षिय आनंद गोस्वामी निवासी धनबाद (झारखंड) के रूप में हुई। घटनास्थल पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट टीमों ने साक्ष्य जुटाए। मृतक के जीजा ने पुलिस को बताया कि आनंद आठ मार्च से इसी होटल में रुका हुआ था और काम की तलाश कर रहा था।मामूली कहासुनी बनी मौत का कारणजांच के दौरान पुलिस ने होटल के सफाई कर्मी इंद्रजीत निवासी गाजीपुर, यूपी और उसके साथी अरवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.