बिहारशरीफ, मार्च 13 -- पावापुरी, निज संवाददाता। ओपी क्षेत्र के चोरसुआ गांव के पास मारपीट कर युवक से सोने की चेन छीनने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित चोरसुआ गांव के नागेन्द्र कुमार ने गांव के ही राजीव कुमार उर्फ बदमाश के खिलाफ एफआईआर करायी है। आवेदन के अनुसार नौ मार्च को वह कार पर सवार होकर बिहारशरीफ से घर लौट रहे थे। गांव के हाई स्कूल के पास आरोपित ने गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया। नहीं रोकने पर घर तक पीछा किया। लोहे की रॉड के वार से उन्हें जख्मी कर दिया। सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। सारी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.