मारपीट कर वीडियो बनाने व रुपये छीनने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज
गुमला, जून 2 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के सरना टोली निवासी सूर्या साहू और दाउद नगर निवासी नितिन कुजूर के साथ मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। दोनों युवकों ने सदर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ितों के अनुसार चार-पांच अज्ञात युवक उनके घर के पास पहुंचे और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवकों ने घटना का वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं उनसे पांच हजार रुपये भी छीन लिए गए।घटना के बाद दोनों घायल युवक थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.